होठों का रंग नेचुरल गुलाबी हो जाएगा अपनाए ये तरीका - Sarkari Result, Sarkari Exam, Top Online Form, Sarkari Rojgar Mela

Latest

Thursday, September 20, 2018

होठों का रंग नेचुरल गुलाबी हो जाएगा अपनाए ये तरीका

होठों का रंग नेचुरल गुलाबी हो जाएगा अपनाए ये तरीका

खूबसूरत व गुलाबी होंठ किसी भी लड़की की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं, पर कुछ लड़कियों के होंठ बहुत काले होते हैं। लड़कियां अपने होठों का कालापन छिपाने के लिए लिपस्टिक का प्रयोग करती हैं। लिपस्टिक में भरपूर मात्रा में केमिकल मौजूद होते हैं जो होठों को व भी ज्यादा काला बना सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनके प्रयोग से आपके होठों का रंग नेचुरल गुलाबी हो जाएगा।


1- अगर आप अपने होठों का कालापन दूर करना चाहती हैं तो नींबू का प्रयोग करें। नींबू में भरपूर मात्रा में ब्लीचिंग गुण मौजूद होते हैं जो होंठों के कालेपन को दूर करने में मदद करते हैं।प्रतिदिन अपने होठों पर नींबू के रस को लगाकर सो जाएं। लगातार ऐसा करने से आपके होठों का कालापन दूर हो जाएगा।

2- गुलाब की पंखुड़ियों में भरपूर मात्रा में औषधीय गुण मौजूद होते हैं। जो स्कीन को ठंडक देने के साथ-साथ मॉश्चराइजर करने में मदद करते हैं। गुलाब की पंखुड़ियां होंठों के कालेपन को दूर कर के उन्हें गुलाबी बनाते हैं।प्रतिदिन गुलाब की पंखुड़ियों के पेस्ट में थोड़ा सा शहद मिलाकर अपने होठों पर लगाएं।

3- जैतून का ऑयल होठों को हल्का बनाने में मदद करता है। जैतून के ऑयल की कुछ बूंदों को अपने होठों पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। ऐसा करने से आपके होंठ गुलाबी वमुलायम हो जाएंगे।

4- होठों को गुलाबी बनाने के लिए अनार का प्रयोगलाभकारी होता है। यह होठों को पोषण देने के साथ-साथ मॉश्चराइजर करने का कार्य करता है। अनार का प्रयोग करने से होठों की नमी बरकरार रहती है व उनका रंग गुलाबी हो जाता है। इसके लिए अनार के दानों को पीसकर उसमें थोड़ा सा दूध व गुलाब जल मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने होठों पर लगाकर मसाज करें। बाद में इसे साफ पानी से धो लें।

No comments:

Post a Comment