उत्तर प्रदेश में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए योगी सरकार अब कई बड़े कदम उठा रही है.जिसमें से एक है स्वरोजगार योजना,यानि की खुद से रोजगार करना.मुख्यमंत्री के इस योजना को युवा स्वरोजगार योजना नाम दिया गया है,जिसके तहत उत्तर प्रदेश के शिक्षित युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने में मदद मिल रहा है.इस योजना के तहत उम्मीदवार को 25 लाख रूपये तक दिए जा रहे है.
दरअसल योगी सरकार अब उत्तर प्रदेश में गरीबी हटाने और शिक्षित युवाओं को रोजगार देने के लिए कई कदम उठा रही है.इस योजना के तहत उद्योग क्षेत्र हेतु अधिकतम 25 लाख रूपये तथा सेवा क्षेत्र हेतु अधिकतम 10 लाख रूपये तक लागत की परियोजना स्थापित की जा सकेगी.उद्योग क्षेत्र के लिए अधिकतम 6.25 लाख रूपये तथा सेवा क्षेत्र हेतु 2.50 रूपये का मार्जिन मनी उपलब्ध कराई जाएगी.जो उद्यम के दो साल तक सफल संचालन के उपरांत अनुदान में परिवर्तित हो जाएगा.
योगी सरकार के इस योजना का लाभ उठाने के लिए 15 Nov तक ही आवेदन पत्र भरकर जमा किया जा सकता है.जिसके लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए,इसके साथ ही उम्मीदवार कम से कम 10वीं या हाईस्कूल पास होना चाहिए.यदि आप इस आयु के बीच में है और 10वीं या हाईस्कूल पास है,तो तुरंत फॉर्म भर कर अप्लाई करें और खुद का कोई मन मुताबिक बिज़नेस शुरू करें.इस योजना के आवेदन पत्र कार्यालय उपयुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र,आद्योगिक संस्थान-नुनिहाई,आगरा में 15 Nov 2019 तक जमा किए जा सकते है.
दोस्तों यदि आप भी उत्तर प्रदेश में रहते है तो इस आवेदन की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानने के लिए पोस्ट को लाइक कर फॉलो करें और कमेंट में अपना और अपने जिला का नाम लिखे.अगली पोस्ट में हम आप सभी को स्टेप बॉय स्टेप इसके आवेदन की जानकारी देंगे.

No comments:
Post a Comment